Intel-core-i3-i5-i7-i9-cpu-processor-all-generations-in-hindi

Intel-core-i3-i5-i7-i9-cpu-all-and its-generations-in-hindi

Intel Core i3, i5, i7, i9 Processor/CPU & all Generation in Hindi

दोस्तों, आपने कभी न कभी Core-i3, Core-i5, Core-i7 और Core-i9 के बारे में जरूर सुना होगा। अपने दोस्तों या अपने जानने वालों से।

आपने लोगों को ये भी कहते हुए सुना होगा कि मेरा Desktop या Laptop i3, i5 या i7 है। और ये 3rd Generation का है 4th Generation का है, 5th Generation का है या 6th Generation का है। 

तो आप सोचते होंगे कि ये Core i3, i5, i7 और i9 क्या होता है? और 3rd Generation, 4th Generation, 5th Generation और 6th Generation क्या है? 

तो दोस्तो, आज के पोस्ट में हम इन्हीं सबके बारे में जानेंगे।

जब भी कभी एक नये सिस्टम बिल्ट करने की बात आती है तो ज्यादातर लोग Core i3, i5 और i7 इत्यादि को लेकर कहीं न कहीं कन्फ्यूज हो जाते हैं वो सोचने लगते हैं कि कौन-सा वाला Processor उन्हें लेना चाहिए i3, i5 या i7 या इनमें से कौन-सा वाला Processor मेरे लिए बेस्ट रहेगा और किस Generation का। ये सब डिसाइड नहीं कर पाते हैं और बिना समझे-बुझे किसी शाॅप पर सिस्टम को बिल्ट कराने के लिए पहुंच जाते है। 

शाॅपकीपर भी कुछ बातों को पूछकर ये आइडिया लगा लेता है कि इस व्यक्ति को ज्यादा जानकारी नहीं है और इसलिए वो उसे अपने बातों मे फंसाकर गलत चीज उसे सेल करने की कोशिश में लग जाता हैं हो सकता है कि कोई पुराना स्टाॅक पड़ा हो जो सेल न हो रहा हो वो फटाफट पैक करके उसे व्यक्ति को चिपका दें। 

लेकिन यदि उस व्यक्ति को जानकारी है तो वो क्या वो शाॅपकीपर उसे अपने बातों में फंसा सकता है, बिल्कुल नहीं। क्योंकि उसे जानकारी है इसलिए शाॅपकीपर उसे उसके कहे अनुसार सिस्टम बिल्ट करके देगा। 

हालांकि सभी शाॅपकीपर ऐसे नहीं होते हैं। लेकिन ये रियल लाईफ एक्जाम्पल है कोई कहानी नहीं है। ऐसे मामले आपको बहुत देखने को मिल जाएंगे। ऐसा खुद मेरे साथ भी हो चुका है तब जब मुझे भी कोई जानकारी नहीं हुआ करती थी। तो आपके साथ ऐसा कुछ न हो इसके लिए इस पोस्ट को पुरा देखें और और समझें ताकि आप सही चुनाव कर पायें। 

तो चलिए जानते हैं-

Intel


Intel processor companyIntel आज के समय में किसी के पहचान का मोहताज नहीं है। Computer से जुड़ा हर व्यक्ति इसके बारे में जरूर जानता होगा। Intel World की Top Level Company है जो Processor बनाने का कार्य करती है। और ये 1969 से लेकर वर्तमान तक हमारे लिए Processors Design करने का काम बखुबी करती चली आ रही है और आगे भी करती रहेगी। Intel के Processors Best Processor होते हैं। इसीलिए लोग इस पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। यदि इसके द्वारा बनाये गये Processors की बात की जाय तो एक लम्बी-चौड़ी लिस्ट तैयार हो सकती है। हालांकि इस रेस में Intel अकेले नहीं है एक और कम्पनी AMD भी है जो Processor बनाने का काम करती है इसके भी Processor अपनी जगह बेस्ट होते है।



Intel अपने सभी प्रकार के Consumers को ध्यान में रखकर अपने Processors को कई Categories में Divide किया है जिसमे एक Normal से लेकर Enthusiast, Gamer, Work Station, Server, Embedded Processors इत्यादि की Category शामिल है। उसी में एक Category Main Stream Category है। Majority लोग इस Category में आते हैं क्योंकि Core i3, i5 और i7 इसी के अन्तर्गत आते हैं।

Core i3, i5, i7 के बारे में जानने से पहले हम Generation के बारे में जान लेते हैं क्योंकि Generation की बात बहुत ज्यादा होने वाली है। इसे समझने के बाद आपको और भी आसानी होगी।

Generation

जैसा कि आप जानते है कि Processor में Transistors का यूज किया जाता है और किसी भी Processor में इनकी संख्या हजारों-लाखों में नहीं बल्कि करोड़ो-अरबों में होती है जो कि एक स्वीच की तरह काम करते हैं और एक स्वीच दो ही कार्य कर सकता है On or Off।


आपने कहीं न कहीं देखा या सुना होगा 32nm, 22nm, 14nm, 10nm इत्यादि तो ये सब क्या होता है?
यदि आपने उपर दिये लिंक पर क्लीक कर विजिट किया होगा तो आपको पता चल गया होगा कि Transistor और Nano-meter क्या है और अब आपको इसे समझने में आसानी होगी। 

किसी भी Processor में बहुत सारे Transistors  लगे होते है तो उसमें एक Transistor की Size क्या है ये Nano-meter के माध्यम से हमें पता चलता है। तो ये 32, 22, 14, 10 इत्यादि एक Particular Transistor का साईज होता है।

Intel हर एक या दो साल में अपने नये Processor को लांच करता है जिसमें वो पिछले वाले Processor में लगे Transistor की Size को छोटा कर देता है जैसे यदि पिछले वाले में 32nm का Transistor था तो अब वो उसे छोटा करके 22nm का कर देते हैं इससे होता ये है कि उन्हें उसी स्पेस में और भी ज्यादा Transistor को Add कर पाने का स्पेस मिल जाता है। और इस प्रकार वो उसमें पहले से भी ज्यादा Transistor Add करके उसे एक नये Generation और नये नाम से लांच करते हैं। 

Intel का एक अपना अलग ही Micro Architecture Name Code होता है जो ये अपने हर नये Generation के साथ Introduce कराता है जो आपको आगे पता चलेगा।

ध्यान दें-

Intel कोई भी नया Processor Main Stream Category में लांच करता है तो उसमें आपके तीनों Processors i3, i5 और i7 एक साथ Same Generation Same Micro Architecture और Same Name से लांच करता है। जैसे-Intelअपना 4th Generation Micro Architecture Haswell का कोई CPU लांच कर रहा है तो वो i3, i5 और i7 तीनो में लांच करेगा 

चलिए अब जानते हैं-
Intel Core i3, Core i5 और Core i7 के बारे में

Intel Core i3


Intel-core-i3-i5-i7-i9-cpu-all-and its-generations-in-hindi


Intel Core i3 Processor Main Stream Category का सबसे Basic Processor है यहां पर Pentium इत्यादि की बात नहीं की जा रही है क्योंकि ये Processor Out Dated हो चुके है इस कारण ये चलन से बाहर भी हो चुके है। आप आज भी इसे युज करते हो ये अलग बात है। Core i3 Processor ऐसे User को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कि एक Entry level User है जिनका काम काफी सिम्पल हो- जैसे-MS Word, Excel, Power Point, Movie, Song, Internet Browsing-Surfing इत्यादि तो ऐसे युजर के लिए ये CPU Best Choice है।

अब विशेष ध्यान देने वाली बात-
Core i3, i5, i7 किसी एक Particular CPU का नाम नहीं है। ये अलग-अलग Categories हैं और हर Individual Category में भी बहुत सारे CPU होते हैं

i3 Processor आपको 1st Generation से लेकर 9th Generation तक देखने को मिल जाएगें। और इनके हर Generation में आपको कम से कम 4-5 या इससे भी ज्यादा CPU देखने को मिल जायेंगे-

Core i3 1st Generation  (Micro Architecture Clarkdale 32nm)

i3 1st Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको चार CPU देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः  हैं।

Core i3 - 530  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 540  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 550  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 560  (2 Cores/4 Threads)

Core i3 2nd Generation (Micro Architecture Sandy Bridge 32nm)

i3 2nd Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 6 CPU देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः  हैं-

Core i3 - 2100  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 2102  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 2105  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 2120  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 2125  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 2130  (2 Cores/4 Threads)

Core i3 3rd Generation (Micro Architecture Ivy Bridge 22nm)-

i3 3rd Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 6 CPU देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i3 - 3210  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 3220  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 3225  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 3240  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 3245  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 3250  (2 Cores/4 Threads)

Core i3 4th Generation (Micro Architecture Haswell 22nm)-

i3 4th Generation की बात की जाय तो Intel ने इस Generation में सबसे ज्यादा CPU लांच किये हैं इस Generation में आपको 9 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i3 - 4130  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4150  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4160  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4170  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4330  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4340  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4350  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4360  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 4370  (2 Cores/4 Threads)

Intel Core i3 5th Generation में Desktop Processor Launch नहीं किये थे। 


Core i3 6th Generation (Micro Architecture Skylake14nm)-

i3 6th Generation की बात की जाय तो Intel ने इस Generation में आपको 4 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i3 - 6098  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 6100  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 6300  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 6320  (2 Cores/4 Threads)

Core i3 7th  Generation (Micro Architecture Kaby Lake 14nm)-

i3 7th Generation की बात की जाय तो Intel ने इस Generation में आपको 4 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i3 - 7100  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 7300  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 7320  (2 Cores/4 Threads)
Core i3 - 7350  (2 Cores/4 Threads)

Core i3 8th Generation (Micro Architecture Coffee Lake 14nm)-

i3 8th Generation की बात की जाय तो Intel ने अपने इस Generation के Processor में जबरदस्त बदलाव किया है बोले तो पुरा सीन ही बदल दिया। अभी तक जो आपको 1st Generation से लेकर 7th Generation तक 2 Core/4 Thread मिलता था। इस 8th Generation में उसे Physical 4 Cores कर दिया और Hyper-thread को हटा दिया। इस Generation में आपको 3 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i3 - 8100  (4 Cores)
Core i3 - 8300  (4 Cores)
Core i3 - 8350  (4 Cores)

Core i3 9th Generation  (Micro Architecture Coffee Lake 14nm)-

i3 9th Generation की बात की जाय तो ये Intel द्वारा लांच किया गया सबसे Latest CPU है। इस प्रोसेसर में भी आपको Physical 4 Cores दिये गये हैं। इस Generation में आपको 4 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i3 - 9100  (4 Cores)
Core i3 - 9300  (4 Cores)
Core i3 - 9320  (4 Cores)
Core i3 - 9350  (4 Cores)

Core i5


Intel-core-i3-i5-i7-i9-cpu-all-and its-generations-in-hindi


Core i5 में भी आपको 1st Generation से लेकर 9th Generation तक के CPUs देखने को मिलते है। ये Processor ऐसे यूजर को ध्यान में रखकर बनाया जाता है जिनका Work i-3 वालों से थोड़ा हार्ड होता है। इसमें भी आप MS Word, Excel, Power Point, Song, Movies, Internet Browsing इत्यादि कर सकते हैं और साथ ही थोड़ा बहुत हैवी कार्य भी कर सकते है जैसे-Designing, Editing, Photoshop, CorelDraw इत्यादि। आप चाहे तो थोड़ा और भी हैवी वर्क इस पर कर सकते है ऐसा नहीं है कि वो होगा ही नहीं, होगा जरूर होगा लेकिन जो सपशली उस काम के लिए बनाया गया है उसके जैसा नहीं होगा।
तो चलिए इसके भी Generation के बारे में जान लेते हैं-

Core i5 1st Generation (Micro Architecture Clarkdale 32nm)-

i5 1st Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 8 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 650  (2 Cores/4 Threads)
Core i5 - 655  (2 Cores/4 Threads)
Core i5 - 660  (2 Cores/4 Threads)
Core i5 - 661  (2 Cores/4 Threads)
Core i5 - 670  (2 Cores/4 Threads)
Core i5 - 680  (2 Cores/4 Threads)
Core i5 - 750  (4 Cores)
Core i5 - 760  (4 Cores)

Core i5 2nd Generation (Micro Architecture Sandy Bridge 32nm)-

i5 2nd Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 8 CPUs  देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 2300 (4 Cores)
Core i5 - 2310 (4 Cores)
Core i5 - 2320 (4 Cores)
Core i5 - 2380 (4 Cores)
Core i5 - 2400 (4 Cores)
Core i5 - 2450 (4 Cores)
Core i5 - 2500 (4 Cores)
Core i5 - 2550 (4 Cores)

Core i5 3rd Generation (Micro Architecture Ivy Bridge 22nm)-

i5 3rd Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 7 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 3330  (4 Cores)
Core i5 - 3340  (4 Cores)
Core i5 - 3350  (4 Cores)
Core i5 - 3450  (4 Cores)
Core i5 - 3470  (4 Cores)
Core i5 - 3550  (4 Cores)
Core i5 - 3570  (4 Cores)

Core i5 4th Generation (Micro Architecture Haswell 22nm)-

i5 4th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 7 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 4330  (4 Cores)
Core i5 - 4440  (4 Cores)
Core i5 - 4460  (4 Cores)
Core i5 - 4570  (4 Cores)
Core i5 - 4590  (4 Cores)
Core i5 - 4670  (4 Cores)
Core i5 - 4690  (4 Cores)

Core i5 5th Generation (Micro Architecture Broadwell 14nm)-

i5 5th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 1 CPU देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-
Core i5 - 5675  (4 Cores)

Core i5 6th Generation (Micro Architecture Sky Lake 14nm)-

Core i5 6th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 4 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 6400  (4 Cores)
Core i5 - 6402  (4 Cores)
Core i5 - 6500  (4 Cores)
Core i5 - 6600  (4 Cores)

Core i5 7th Generation (Micro Architecture Kaby Lake 14nm)-

i5 7th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 3 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 7400  (4 Cores)
Core i5 - 7500  (4 Cores)
Core i5 - 7600  (4 Cores)

Core i5 8th Generation (Micro Architecture Coffee Lake 14nm )-

i5 8th Generation की बात की जाय तो जैसे i3 वाले 8th Generation में बदवाल हुआ था तो इसमें भी किया गया। इस Generation के Processor में Quad Core (4) को Hexa Core (6) कर दिया गया। इस Generation में आपको 3 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 8400  (6 Cores)
Core i5 - 8500  (6 Cores)
Core i5 - 8600  (6 Cores)

Core i5 9th Generation (Micro Architecture Coffee Lake 14nm)-

i5 9th Generation की बात की जाय तो इसमें भी आपको 6 Core दिया गया है। इस Generation में आपको 3 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i5 - 9400  (6 Cores)
Core i5 - 9500  (6 Cores)
Core i5 - 9600  (6 Cores)

Intel Core i7


Intel-core-i3-i5-i7-i9-cpu-all-and its-generations-in-hindi


Core i7 Processor Intel द्वारा लांच किया गया पहला Processor था जिसको सन 2008 में लांच किया था। उस समय न तो i3 था और नहीं i5। उस समय ये प्रोसेसर Enthusiast User को ध्यान से रखकर बनाया गया था। फिर इसके बहुत बाद में i5 और i3 को लाया गया। 

i7 में भी आपको 1st Generation से लेकर 9th Generation तक के सीपीयू देखने को मिलते है। ये Processor ऐसे यूजर को ध्यान में रखकर बनाया जाता है जिनका वर्क i5 वालों से High-end हो। इसमें आप हैवी वर्क जैसे-Designing, Image Editing, Audio-Video Mixing, Rendering, Heavy Graphical Works इत्यादि आराम से कर सकते हैं।

तो चलिए इसके भी Generation के बारे में जान लेते हैं-

Core i7 1st Generation (Micro Architecture Bloomfield & Lynnfield 32nm)-

i7 1st Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 12 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 860  (4 Cores)
Core i7 - 870  (4 Cores)
Core i7 - 875  (4 Cores)
Core i7 - 880  (4 Cores)
Core i7 - 920  (4 Cores)
Core i7 - 930  (4 Cores)
Core i7 - 940  (4 Cores)
Core i7 - 950  (4 Cores)
Core i7 - 960  (4 Cores)
Core i7 - 970  (4 Cores)
Core i7 - 980  (4 Cores)
Core i7 - 990  (4 Cores)

Core i7 2nd Generation (Micro Architecture Sandy Bridge 32nm)-

i7 2nd Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 2 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 2600 (4 Cores)
Core i7 - 2700 (4 Cores)

Core i7 3rd Generation (Micro Architecture Ivy Bridge 22nm)-

i7 3rd Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 2 CPUs देखने को मिलते हैं जोकि क्रमशः हैं-

Core i7 - 3770  (4 Cores)
Core i7 - 3820  (4 Cores)
Core i7 - 3930  (6 Cores)
Core i7 - 3960  (6 Cores)
Core i7 - 3970  (6 Cores)

Core i7 4th Generation (Micro Architecture Haswell 22nm)-

i7 4th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 6 सीपीयू देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 4770  (4 Cores)
Core i7 - 4771  (4 Cores)
Core i7 - 4790  (4 Cores)
Core i7 - 4820  (4 Cores)
Core i7 - 4930  (6 Cores)
Core i7 - 4960  (6 Cores)

Core i7 5th Generation (Micro Architecture Broadwell 14nm)-

i7 5th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 4 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 5775  (4 Cores)
Core i7 - 5820  (6 Cores)
Core i7 - 5930  (6 Cores)
Core i7 - 5960  (8 Cores)

Core i7 6th Generation (Micro Architecture Sky Lake 14nm)-

i7 6th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 5 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 6700  (4 Cores/8 Threads)
Core i7 - 6785  (4 Cores/8 Threads)
Core i7 - 6800  (6 Cores/12 Threads)
Core i7 - 6850  (6 Cores/12 Threads)
Core i7 - 6900  (8 Cores/16 Threads)

Core i7 7th Generation (Micro Architecture Kaby Lake 14nm)-

Core i7 7th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 5 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 7700  (4 Cores /8 Threads)
Core i7 - 7740  (4 Cores /8 Threads)
Core i7 - 7800  (6 Cores /12 Threads)
Core i7 - 7820  (8 Cores /16 Threads)
Core i7 - 9800  (8 Cores /16 Threads)

Core i7 8th Generation (Micro Architecture Coffee Lake 14nm)-

i7 8th की बात की जाय तो i3 और i5 की ही तरह इसमें भी बदलाव करके इसके Core पहले से बढ़ाकर 6 Core कर दिये और Hyper-thread को इनेबल कर दिया। इस Generation में आपको 2 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 8086 (6 Cores/12 Threads)
Core i7 - 8700 (6 Cores/12 Threads)

Core i7 9th Generation (Micro Architecture Coffee Lake 14nm)-

i7 9th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 2 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः हैं-

Core i7 - 9700 (8 Cores)
Core i7 - 9800 (8 Cores /16 Threads)

Core i9


Intel-core-i3-i5-i7-i9-cpu-all-and its-generations-in-hindi


इसमें केवल दो ही Generation के Processor Intel ने लांच किये हैं जिसमें पहला 7th Generation  जो कि 2017 में लांच हुआ था और 9th Generation Processor जो 2018 के लगभग एण्ड में लांच हुआ था

Core i9 7th Generation (Micro Architecture Sky Lake 14 nm)-

Core i9 7th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 5 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः  हैं-

Core i9 - 7900  (10 Cores /20 Threads)
Core i9 - 7920  (12 Cores /24 Threads)
Core i9 - 7940  (14 Cores /28 Threads)
Core i9 - 7960  (16 Cores /32 Threads)
Core i9 - 7980  (18 Cores /36 Threads)

Core i9 9th Generation (Micro Architecture Coffee Lake 14nm)-

i9 9th Generation की बात की जाय तो इस Generation में आपको 7 CPUs देखने को मिलते हैं जो कि क्रमशः  हैं-

Core i9 - 9820 (10 Cores /20 Threads)
Core i9 - 9900 (10 Cores /20 Threads)
Core i9 - 9920 (12 Cores /24 Threads)
Core i9 - 9940 (14 Cores /28 Threads)
Core i9 - 9960 (16 Cores /32 Threads)
Core i9 - 9980 (18 Cores /36 Threads)
Core i9 - 9990 (14 Cores /28 Threads)

इस पोस्ट में Specially Desktop Processors की बात की गई है किसी और Processor की बात नहीं की गई है जैसे-Mobile Processor, Low Power Processor, Ultra Low Power Processor इत्यादि।

निष्कर्ष-


आज के इस पोस्ट में आपने डिटेल में जाना कि i3, i5 i7 और i9 क्या है? Generation क्या है? Micro Architecture क्या है? Intel Naming Code क्या है? इत्यादि। 

इण्टेल के बहुत प्रोसेसर मेन स्ट्रीम कैटेगरी के अब चलन से बाहर हो चुके हैं। जैसा की आप जानते हैं कि जो आज नया है वो कल पुराना होगा और धीरे-धीरे आने वाले समय मे वो आउट डेटेड भी हो जाएगा। 

इसलिए जब भी आप सिस्टम बिल्ट कर रहें हो तो उस समय का जो सबसे Latest Generation हो i3, i5, i7, i9 उसके साथ जाय। 



पुराने जमाने का Processor लेना मेरे हिसाब से बुद्धिमानी का काम नहीं है। क्योंकि New Generation में पुरानी कमियों को दूर करके उसे पिछले वाले से ज्यादा Powerful और Efficient बनाया जाता है।यह भी सुनिश्चित करें कि आपको किस परपज के लिए लेना है आप उस पर काम क्या करेंगे मान लेते हैं कि आपको सिम्पल सा Work like MS Word, Movie, Song, Internet Browsing जैसा वर्क करना है तो यहाँ पर i3 enough होगा  i7 या i9  लेने का कोई मतलब नहीं होगा।

लेकिन यदि किसी कारणवश आप उसे नहीं लेना चाह रहे हैं या ले पा रहे हैं तो ज्यादा से ज्यादा एक Generation पीछे वाला Processor ले सकते हैं अब उससे भी ज्यादा पुराना Generation आप लेना चाह रहे हैं तो वो आपका अपना डिसिजन है। क्योंकि कोई रोज रोज सिस्टम बिल्ट नहीं करवाता है। इसलिए सोच-समझकर ही अपना डिसिजन लें।

उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आयी होगी और बहुत सारी जानकारियां भी आपको इस पोस्ट में मिली होगी। हालांकि डिटेल में बताने के कारण पोस्ट थोड़ी लम्बी हो। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करें और यदि कोई त्रुटि, प्रश्न या सुझाव हो तो नीचे कमेण्ट करें।
हमेशा की तरह मैं शमीम अहमद आपका धन्यवाद करता हूँ। मिलते है अगले पोस्ट में तब तक के लिए नमस्कार

1 Comments

Please do not enter any type of spam or link in the comment box

  1. Sir codding ke liye i3 ka konsa generation sufficient rhega
    Or Ddr3 4 gb ram ke sath bhi m kodind ache se kr skta hu kya

    ReplyDelete
Previous Post Next Post